नेशनल साइंस ओलंपियाड में पीलीभीत कंपोजिट स्कूल बरहा का परचम, तीन विद्यार्थियों ने जीते गोल्ड मेडल

Share Also

 

 

 

 

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत।  कंपोजिट स्कूल बरहा के छात्र-छात्राओं ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेशनल साइंस ओलंपियाड सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस) हासिल किया।

संदीप, यशपाल साक्षी  का बेहतरीन प्रदर्शन

कक्षा 8 के छात्र संदीप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लेवल-2 के लिए क्वालीफाई किया और गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 8 के छात्र यशपाल और कक्षा 7 की छात्रा साक्षी ने भी अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 22 विद्यार्थियों की परीक्षा फीस अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन एवं हुंडई मोटर्स इंडिया फाउंडेशन द्वारा वहन की गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। सभी विजेता विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक उत्कृष्टता से सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

ओलंपियाड परीक्षा के नोडल शिक्षक संतोष कुमार खरे ने बताया कि प्रत्येक छात्र के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, ताकि वे भविष्य में और अधिक उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लें।

इस उपलब्धि पर विद्या वाहिनी के जिला समन्वयक आशीष कुमार, विद्यालय की इंचार्ज अध्यापिका ममता, शिक्षक मीना, विजेता, सृष्टि, रूबी, सबीहा, गीता, गुंजन, दिनेश, रमेश, पवन, लक्ष्मी सहित अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *