पीलीभीत में अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल आयोजित…

Share Also

पीलीभीत। एलएचएसएफ क्रिकेट ग्राउंड में आज पीलीभीत क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जिले के अंडर-16 खिलाड़ियों का क्रिकेट ट्रायल आयोजित किया गया। इस ट्रायल में जिले भर से बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया।

रजिस्ट्रेशन वाले खिलाड़ियों को मिला मौका

ट्रायल में उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया गया, जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन कराया था। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी का हुआ परीक्षण

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखने के लिए उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का परीक्षण किया गया। जो खिलाड़ी बल्लेबाजी में बेहतर थे, उनसे बल्लेबाजी कराई गई, वहीं गेंदबाजों से गेंदबाजी कराकर उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया।

चयनित खिलाड़ी जाएंगे बरेली

ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगे मंडल स्तरीय क्रिकेट ट्रायल के लिए बरेली भेजे जाएंगे।इ

इनकी रही मौजूदगीयह ट्रायल पीलीभीत क्रिकेट एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी राजेश शर्मा और एलएचएसएफ क्रिकेट कोच मनोज कुमार द्वारा लिया गया।स दौरान जॉइंट सेक्रेटरी मोहित अग्रवाल, पीलीभीत वैटर्न क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जगदीश सक्सेना, मेंबर राजेश कुमार गंगवार और आयुष भी उपस्थित रहे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *