खेलों का महाकुंभ…पीलीभीत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखा युवा जोश

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। खेल निदेशालय के निर्देश पर गांधी स्टेडियम में दूसरे दिन गुरुवार को भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी रहा। जिले के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कबड्डी प्रतियोगिता में गांधी स्टेडियम बना विजेता

दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सात टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला गांधी स्टेडियम और ज्ञान इंटरनेशनल के बीच खेला गया। गांधी स्टेडियम की टीम ने 15 अंक हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि ज्ञान इंटरनेशनल 4 अंकों के साथ उपविजेता रही।

अधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

प्रतियोगिताओं के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

बालिका कबड्डी में गांधी स्टेडियम का दबदबा

बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बीसलपुर की टीम ने 13 अंक बनाए, जबकि गांधी स्टेडियम की टीम ने 24 अंक हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

सेपक टाकरा में कुंवरपुर और कोहिनूर का जलवा

सेपक टाकरा के जूनियर हाई स्कूल बालिका वर्ग में कुंवरपुर टीम ने 11 अंक हासिल कर विजेता का खिताब जीता। वहीं ज्ञान इंटरनेशनल 8 अंकों के साथ उपविजेता रही।
बालक वर्ग में कोहिनूर और पीलीभीत एफसी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कोहिनूर ने 8 अंक पाकर जीत हासिल की, जबकि पीलीभीत एफसी 6 अंकों के साथ उपविजेता रही।

बास्केटबॉल में लिटिल एंजिल और बेनहर स्कूल का प्रदर्शन

जूनियर बालक वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में लिटिल एंजिल स्कूल विजेता रहा और बेनहर स्कूल उपविजेता रहा।
बालिका वर्ग में बेनहर स्कूल की टीम विजेता रही, जबकि बेनहर की ही ई टीम उपविजेता बनी।

हॉकी प्रतियोगिता में गांधी स्टेडियम का कब्जा

हॉकी प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों में गांधी स्टेडियम की टीम विजेता रही।
बालिका वर्ग में स्प्रिंग डेल क्लब उपविजेता रहा, जबकि बालक वर्ग में हॉकी एसोसिएशन की टीम उपविजेता बनी।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान , दीपक सरकार, प्रदीप खींची, रवि शर्मा सहित कई खेल प्रेमी और अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *