पीलीभीत। पीलीभीत तहसील कलीनगर क्षेत्र के चित्तपुर पुल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक कंकाल पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने कंकाल देखे जाने की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बरामद कंकाल एक महिला का है। बाद में उसकी पहचान रोशनी पुत्री रमेश के रूप में हुई, जो करीब तीन माह पूर्व नहर में कूद गई थी। घटना के समय परिजनों द्वारा उसकी काफी तलाश की गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका था।
थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि कंकाल उसी महिला का है, जो तीन माह पहले नहर में कूदी थी। परिजनों ने कंकाल की शिनाख्त कर ली है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

