यात्री गण कृपया ध्यान दें….गोरखपुर-लालकुआँ समर स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से होंगी शुरू

Share Also

रिंटू वर्मा…

 

 

 

 

पीलीभीत,। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत भरी घोषणा की है। इंडियन रेलवेज ने गोरखपुर से लालकुआंन के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो पीलीभीत होकर गुजरेगी।

कब चलेगी ट्रेन (गोरखपुर से लालकुआँ)

  • ट्रेन संख्या 05009
  • संचालन अवधि: 10 अप्रैल से 10 जुलाई तक
  • दिन: हर शुक्रवार
  • प्रस्थान: शाम 5:05 बजे (गोरखपुर)
  • पीलीभीत आगमन: रात 3:30 बजे
  • अंतिम स्टेशन (लालकुआँ): सुबह 8:00 बजे
  • वापसी समय (लालकुआँ से गोरखपुर)

  • ट्रेन संख्या 05010
  • संचालन अवधि: 11 अप्रैल से 11 जुलाई तक
  • दिन: हर शनिवार
  • प्रस्थान: सुबह 10:00 बजे (लालकुआँ)
  • पीलीभीत आगमन: दोपहर 2:17 बजे
  • गोरखपुर आगमन: अगले दिन तड़के 1:15 बजे

यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा

  • पीलीभीत और आसपास के क्षेत्रों को सीधी रेल कनेक्टिविटी
  • गर्मियों में बढ़ी भीड़ के बीच आरामदायक यात्रा विकल्प
  • 17 कोच की सुविधा — सामान्य, शयनयान और एसी श्रेणी उपलब्ध
  • रेलवे का कहना

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष ट्रेन के संचालन से गर्मियों में यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और खासकर पीलीभीत जिले के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *