पीलीभीत में ‘स्कूल चलो अभियान’ की धूम, डीएम और बीएसए बच्चों को बांटी  मुफ्त किताबें, निकाली गई जागरूकता रैली

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। अमरिया के कंपोजिट स्कूल हर रायपुर में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित कीं और स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


हर बच्चे के नामांकन पर जोर


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलवाए, ताकि कोई भी बच्चा बुनियादी शिक्षा से वंचित न रहे। बीएसए रोशनी सिंह ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर सर्वे कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा प्रवेश से वंचित न रहे।


बिलसंडा में दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ

बिलसंडा के कंपोजिट स्कूल नगवा संतोष में अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र गंगवार, ग्राम प्रधान संजीव कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।


रैली निकालकर शिक्षा के प्रति किया जागरूक

इसके बाद गांव में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते नजर आए और नारे लगाए।


मिड डे मील के साथ बच्चों के बीच बैठे अधिकारी

रैली के उपरांत सभी अतिथियों और शिक्षकों ने बच्चों के साथ पंक्तिबद्ध बैठकर मिड डे मील ग्रहण किया। इस दौरान स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए और बच्चों के साथ संवाद भी किया गया।


अधिक नामांकन कराने की अपील

खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य ने सभी अभिभावकों से अपील की कि अधिक से अधिक बच्चों का स्कूल में नामांकन कराएं। इस मौके पर विद्यालय परिवार और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


ललौरी खेड़ा में भी दिखा अभियान का असर

ललौरी खेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल सरोरा में मुख्य अतिथि अधिकारी आलोक कुमार ने छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित कीं और रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिक्षक दीपक जायसवाल सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *