खाग गांव में 182 मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज, छात्रों ने निभाई बड़ी भूमिका

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, पीलीभीत द्वारा फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम के अंतर्गत ग्राम खाग में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 182 मरीजों ने पंजीकरण कराकर विभिन्न चिकित्सीय सेवाओं का लाभ उठाया।


एमबीबीएस छात्रों ने निभाई अहम भूमिका

शिविर की सफलता में वर्ष 2025 बैच के 100 एमबीबीएस छात्रों का विशेष योगदान रहा। छात्रों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया और उन्हें शिविर तक लाने का सराहनीय कार्य किया, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकीं।


विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें डॉ. शिवाली (स्त्री एवं प्रसूति रोग), डॉ. जुनैद (बाल रोग), डॉ. अदीबा (नेत्र रोग), डॉ. अंकित (मेडिसिन), फार्मासिस्ट क्षितिज शुक्ला एवं लैब टेक्नीशियन लखवीर शामिल रहे।


कुशल नेतृत्व में सफल आयोजन

शिविर का संचालन डॉ. हुमा खान, डॉ. वर्तिका अग्रवाल एवं डॉ. कौस्तव हलदर द्वारा किया गया। इनके कुशल समन्वय और नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान डॉ. अरुण सिंह की गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।


ग्राम प्रधान व पंचायत का मिला सहयोग

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजकुमार कौशल एवं पंचायत सहायिका ममता की उपस्थिति रही। दोनों ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।


ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उद्देश्य: डॉ. अरुण सिंह

विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। ऐसे शिविर जहां मरीजों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराते हैं, वहीं चिकित्सा छात्रों को जमीनी स्तर पर सीखने का अवसर भी देते हैं।


जनकल्याणकारी कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे: प्राचार्या

प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि इन स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और लोगों को जागरूक करना है। भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।


 


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *