रिंटू वर्मा…
पीलीभीत।सोमवार को पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज क्षेत्रों से आए मरीजों के चलते अस्पताल परिसर में पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्ष, दवाई वितरण केंद्र, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और ब्लड जांच काउंटर तक हर जगह लंबी कतारें लगी रहीं।मरीजों की लम्बी कतार महिला सहित पुरुष अस्पताल मे दिखी।
पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें
मेडिकल कॉलेज के पुरुष वार्ड में बनाए गए तीन पर्चा काउंटरों पर सुबह से ही महिला, पुरुष और बुजुर्गों की लंबी लाइन लगी रही। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण कई लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। लाइन में खड़े मरीजों ने अतिरिक्त पर्चा काउंटर खोलने की मांग भी उठाई है ।
दवाई काउंटर बढ़ाए गए, फिर भी भीड़ बरकरार
मरीजों की सुविधा के लिए पुरुष वार्ड में पहले से दो दवाई काउंटर संचालित थे, लेकिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए एक अतिरिक्त दवाई काउंटर भी शुरू किया गया। सोमवार क़ो दवा लेने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रही और लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विभिन्न विभागों में दिखी लम्बी लाइन
ऑर्थोपेडिक, मेडिसिन, सर्जरी और ईएनटी समेत अन्य विभागों में भी मरीजों की भारी भीड़ रही। लोग लाइन में लगकर डॉक्टरों से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराते नजर आए। अधिक मरीजों के कारण डॉक्टरों पर भी काम का दबाव बढ़ गया।
महिला वार्ड में भी उमड़ी भीड़
महिला वार्ड में भी सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाएं इलाज के लिए पहुंचीं। पर्चा काउंटर, दवाई वितरण केंद्र और डॉक्टर कक्ष के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भी महिलाओं की भीड़ देखी गई।
अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी प्रतीक्षा
कुछ महिला मरीजों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच के लिए एक 10 से 20 दिन बाद की तारीख दी जा रही है। जिससे उन्हें दोबारा अस्पताल आना पड़ता है और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
सेंट्रल लैब में भी जांच के लिए भीड़
मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब में भी सुबह से ही भारी संख्या में मरीज रक्त सहित अन्य जांच कराने पहुंचे। यहां भी काउंटर पर लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे जांच प्रक्रिया में समय लग रहा था।
मेडिकल कॉलेज में बढ़ती मरीजों की संख्या एक उपलब्धि है। प्रति सप्ताह सोमवार और मंगलवार दो दिन भारी संख्या मे दूर दराज से आये मरीज यहाँ पहुँचते है।मरीजों की मांग है कि पर्चाकाउंटरों की संख्या बढ़ाई जाए, वही महिला अस्पताल मे अल्ट्रासॉउन्ड की तत्काल सुविधा मुहैया कार्रवाई जाये ताकि उन्हें समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

