पीलीभीत। जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय सदर विधानसभा की विधायक स्पर्धा का समापन शनिवार को गांधी स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्पर्धा के दूसरे दिन फुटबॉल और कबड्डी समेत कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कबड्डी मुकाबलों का जोश, खिलाड़ियों ने दिखाई फुर्ती
प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी का रोमांच चरम पर रहा। नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह और जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर कबड्डी व फुटबॉल मुकाबलों का शुभारंभ किया।
सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में
- नगर क्षेत्र की चाहत एंड पार्टी प्रथम
- अमरिया की गंगोत्री एंड पार्टी द्वितीय
जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गांधी स्टेडियम टीम ने 21 अंक हासिल किए, जबकि ज्ञान इंटरनेशनल की टीम 8 अंक ही अर्जित कर सकी। इस तरह गांधी स्टेडियम की टीम विजेता बनी। खिलाड़ियों की फुर्ती और टीम वर्क देखने योग्य था और दर्शकों ने उनका पूरा उत्साहवर्धन किया।
एथलेटिक्स में उभरी नई प्रतिभाएं
एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया। गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसे प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभावान युवाओं ने हिस्सा लिया।
गोला फेंक (जूनियर बालक वर्ग)
- प्रथम: विकास (ललौरीखेड़ा)द्वितीय: हसीबतृ
- तीय: राकेश
भाला फेंक
- प्रथम: आर्य राज (पीलीभीत)द्वितीय: अक्षत वर्मा
- तृतीय: हेमंत
चक्का फेंक
- प्रथम: विकास वर्मा द्वितीय: विकास
- तृतीय: सनी गंगवार
ऊंची कूद
- प्रथम: सिमरदीप द्वितीय: आश्रित
- तृतीय: अभिनव
लंबी कूद
- प्रथम: निखिल द्वितीय: शाहिद
- तृतीय: अभिनव गुप्ता
इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की मेहनत और लगन देखने को मिली। दर्शक दीर्घा में मौजूद नागरिकों ने उभरती प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल
समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है और शासन खिलाड़ियों को हर संभव सहायता देने के लिए कटिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चल रही कई कल्याणकारी योजनाएं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कारगर सिद्ध हो रही हैं। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने के लिए मंच दिया जा रहा है।
निर्णायक टीम और आयोजन समिति का सराहनीय योगदान
प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में निर्णायक मंडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। निर्णायक समिति में जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला, शारीरिक शिक्षक प्रशांत शुक्ला, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, जिला व्यायाम शिक्षिका विभा मिश्रा, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सर्वेंद्र शुक्ला, आदित्य गंगवार, जयप्रकाश, प्रीति शुक्ला, विमला भारती, कीर्ति सोनकर, गुरमेज सिंह और शांति स्वरूप शामिल रहे।
लेखा समिति में राजेश मिश्रा, छत्रपाल आर्य, हफीज अहमद सहित जिला युवा कल्याण विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक प्रशांत शुक्ला ने किया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा।

