बबुआ 11 बजे सोकर उठते हैं, शाम को जिम चले जाते हैं, उन्हें जनता की चिंता नहीं: मुख्यमंत्री योगी

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के पतरासा-कुंवरपुर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “बबुआ 11 बजे सोकर उठते हैं और शाम पांच बजे जिम चले जाते हैं। उन्हें गरीब, किसान और आम जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।”मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने ऐसे लोगों को पूरी तरह पहचान लिया है, जो केवल चुनाव के समय जनता के बीच आते हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और सुरक्षा के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है, जबकि पहले प्रदेश दंगों, अपराध और माफिया राज के लिए जाना जाता था।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में दंगे होते थे, कर्फ्यू लगता था और अपराधियों का बोलबाला था। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। प्रदेश में “नो दंगा, नो कर्फ्यू, यूपी चंगा” की स्थिति है। कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए काम कर रही है। प्रदेश में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।सभा के दौरान मुख्यमंत्री के हर राजनीतिक कटाक्ष और विकास संबंधी घोषणाओं पर उपस्थित हजारों लोगों ने तालियों और जयघोष के साथ समर्थन जताया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने के लिए दूर-दूर से पहुंचे लोगों में उत्साह देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र पर कार्य कर रही है तथा उत्तर प्रदेश को देश का सबसे अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जनसभा के अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास और सुशासन की इस यात्रा में सहयोग देने का आह्वान किया।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *