विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण निर्वाचन आयोग का वह अभियान है जिसके तहत मतदाता सूची को पूरी तरह सही और अपडेट किया जाता है। इसमें नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित लोगों के नाम हटाने, गलतियों को सुधारने और पते में बदलाव जैसे कार्य किए जाते हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि हर पात्र नागरिक का नाम सही तरीके से मतदाता सूची में दर्ज हो।
मुख्य उद्देश्य
इस अभियान का लक्ष्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। चुनाव से पहले या विशेष निर्देश पर इसे चलाया जाता है ताकि मतदान के दौरान किसी नागरिक को दिक्कत न आए।
कौन -कौन से काम होते हैं?
इस प्रक्रिया में Form-6 से नया नाम जुड़ता है, Form-7 से मृत या शिफ्ट हुए लोगों का नाम हटता है, Form-8 से नाम, पता, फोटो व अन्य त्रुटियाँ सुधारी जाती हैं और Form-8A से विधानसभा के अंदर पता परिवर्तन किया जाता है।
कहाँ लगते हैं कैंप?
SIR कैंप मतदान केंद्रों, पंचायत भवनों, स्कूलों, तहसीलों, नगर निकायों और कलेक्टरेट सहित कई स्थानों पर लगाए जाते हैं। इन कैंपों में BLO मौजूद रहते हैं और आवेदन स्वीकार करते हैं।
आवश्यक दस्तावेज
पहचान के लिए आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से कोई एक दस्तावेज पर्याप्त है। पता प्रमाण के लिए राशन कार्ड, बिजली बिल, बैंक स्टेटमेंट आदि लगाए जाते हैं। नए मतदाताओं के लिए आयु प्रमाण जरूरी होता है।
फॉर्म कैसे भरें?
ऑनलाइन आवेदन के लिए NVSP पोर्टल व Voter Helpline App उपलब्ध हैं। ऑफलाइन आवेदन SIR कैंप में फॉर्म भरकर और आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर किया जाता है।
आम शंकाओं के उत्तर
आधार कार्ड न होने पर भी अन्य दस्तावेजों से नाम जुड़ सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने पर BLO सत्यापन करता है। नया वोटर कार्ड सामान्यतः 15–45 दिनों में जारी होता है। गलत नाम या फोटो Form-8 से सुधर जाता है।
यह अभियान क्यों महत्वपूर्ण है?
यह मतदाता सूची को सही और व्यवस्थित बनाता है, डुप्लीकेट नाम हटाता है, नए पात्र मतदाताओं को जोड़ता है और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारू बनाता हैँ।
इस तरह से भरे फॉर्म…. प्रारूप नीचे..



