पीलीभीत : लखनऊ स्थित पंचायती राज निदेशालय में बुधवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पीलीभीत की ग्राम पंचायत पिपरिया अगरु को कम्युनिटी सेनेट्री कॉम्प्लेक्स श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पीलीभीत से पहुँची छह सदस्यीय टीम को प्रदान किया गया।
विश्व शौचालय दिवस पर हुआ आयोजन
विश्व शौचालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने की। कार्यक्रम में प्रदेश भर से चयनित पंचायतों, प्रधानों और जनपदों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
साथ ही, सामुदायिक शौचालयों के संचालन, व्यवहार परिवर्तन गतिविधियों और जन-जागरूकता बढ़ाने में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पंचायतों की विशेष प्रशंसा की गई।
पिपरिया अगरु की टीम को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
कम्युनिटी सेनेट्री कॉम्प्लेक्स श्रेणी में चयनित होने पर पीलीभीत की टीम को मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा सम्मानित किया गया। टीम मेंएडीओ पंचायत हरीश भारती जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन नेहा सिंह म मेंद्र पाल,ब्लॉक समन्वयक अनुदित क्षितिज सोमपाल शामिल रहे।कार्यक्रम में प्रमुख सचिव अनिल कुमार सिंह और निदेशक पंचायती राज अमित कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत के उत्कृष्ट कार्यों ने दिलाया सम्मान
ग्राम पंचायत पिपरिया अगरु में वर्ष 2021-22 में चार यूनिट महिला सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था।
ग्राम प्रधान भगवान दास पंचायत सचिव राकेश शर्मा और केयरटेकर पुष्पा देवी द्वारा शौचालय की नियमित देखरेख, स्वच्छता और संचालन को बेहतरीन तरीके से किया गया।यूजर चार्ज से प्राप्त धनराशि को व्यवस्थित रूप से खाते में जमा कर ओडीएफ स्थिरता बनाए रखने में पंचायत ने प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाई।
डीपीआरओ ने दी बधाई

जनपद के डीपीआरओ रोहित भारती ने इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान और संबंधित टीम को बधाई देते हुए कहा कि पिपरिया अगरु पंचायत ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

