पीलीभीत में SIR की कमान DM के हाथ में, 1520 BLO को मिला स्पेशल ऑफर।

Share Also

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में चल रहे SIR (विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण) अभियान को तेज़ी देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए 1520 बीएलओ को स्पीड बढ़ाने के लिए विशेष प्रोत्साहन घोषित किया है।जिसका आदेश अपर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रसून द्विवेदी ने जारी किया हैँ। इस अभियान को पूरा करने के लिए 1520 बीएलओ सहित 52 अधिकारियो की ड्यूटी लगाई गई हैँ।

DM ने संभाली SIR की कमान

पीलीभीत में एसआईआर कार्यों की धीमी प्रगति को देखते हुए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पूरी प्रक्रिया को अपनी निगरानी में ले लिया है। जिले के सभी 1520 बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समयसीमा के भीतर अधिकतम फॉर्म डिजिटाइज कर अभियान को गति दें।यह अभियान 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलाया जायेगा।

काम में तेजी लाने के लिए बीएलओ को मिलेगा यह ऑफर

जिला प्रशासन ने सभी बीएलओ को प्रेरित करने के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है। जनपद के जिन बीएलओ का फॉर्म डिजिटाइजेशन सबसे अधिक होगा, उन्हें उनके पूरे परिवार के साथ पीलीभीत टाइगर रिजर्व में मुफ्त जंगल सफारी का मौका मिलेगा,एक दिन का चूका में पूरे परिवार को डिनर के साथ पूरे परिवार को मूवी देखने फ्री में सौगात मिलेगी।

तेज़ी से पूरा होगा पुनरीक्षण कार्य

SIR कार्य में तेजी आने से जिले में मतदाता सूची को अपडेट करने का काम समय से पूरा होने की उम्मीद है। बी एल ओ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि घर-घर सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा सभी फॉर्मों के डिजिटाइजेशन में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।

जिले में 1520 बीएलओ  हैँ सक्रिय

जिले के सभी 1520 बी एल ओ बूथ स्तर पर लगातार मतदाता सूची अपडेट करने में लगे हुए हैं। 52 अधिकारियो को कार्यक्रम पूरा करवाने की जिम्मेदारी सौपी गई हैँ।प्रशासन का मानना है कि इस तरह के प्रोत्साहन से कार्य में तेजी आएगी और जिले का SIR प्रदर्शन अन्य जनपदों की तुलना में बेहतर होगा।


Share Also

One thought on “पीलीभीत में SIR की कमान DM के हाथ में, 1520 BLO को मिला स्पेशल ऑफर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *