पीआरडी का 77वाँ स्थापना दिवस को लेकर पुलिस लाइंस  में परेड अभ्यास  हुआ शुरू। 11 दिसंबर को मनाया जायेगा स्थापना दिवस।

Share Also

पीलीभीत। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) का 77वाँ स्थापना दिवस 11 दिसंबर को मनाया जाएगा। इसी के तहत पुलिस लाइंस पीलीभीत में शुक्रवार से परेड अभ्यास शुरू हो गया है। पीआरडी स्वयंसेवक सुबह से प्रशिक्षण मैदान में जुटकर कदमताल मिलाते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

तीन टुकड़ियाँ होंगी शामिल

प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि इस बार परेड की तीन टुकड़ियाँ बनाई गई हैं। प्रत्येक टुकड़ी में 21-21 स्वयंसेवक शामिल होंगे और तीन टोली कमांडर परेड संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे। लगभग 70 जवान परेड अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे कार्यक्रम के प्रति उत्साह और जोश साफ झलक रहा है।

स्थापना दिवस को लेकर जवानों में बढ़ा उत्साह

जनपद स्तर पर स्थापना दिवस परेड आयोजित होने से पीआरडी स्वयंसेवकों में उत्साह बढ़ा है। इससे कार्यक्रम की सार्थकता और महत्ता भी बढ़ी है। सभी जवान अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए लगातार अभ्यास कर रहे हैं।

एसपी का विशेष सहयोग

स्थापना दिवस के भव्य आयोजन को सफल बनाने में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अभिषेक यादव का विशेष सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम को लेकर लगातार समीक्षा एवं समन्वय किया जा रहा है, ताकि परेड आकर्षक और अनुशासित स्वरूप में प्रस्तुत हो सके।

400 से अधिक स्वयंसेवक कर रहे सेवा

जनपद में लगभग 400 पीआरडी स्वयंसेवक सक्रिय हैं, जो वर्षभर पुलिस के साथ मिलकर शांति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन में सहयोग करते हैं। स्थापना दिवस का यह आयोजन उनके योगदान को सम्मानित करने का अवसर भी प्रदान करेगा।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *