पीलीभीत में आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन तिथि बढ़ाई गई, अब 10 दिसंबर तक कर सकेंगी आवेदन।

Share Also

 

पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में आंगनबाड़ी सहायिका पदों पर मानदेय आधारित नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक महिला अभ्यर्थी 10 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि 12 बजे तक विभागीय वेबसाइट [http://upanganwadibharti.in](http://upanganwadibharti.in) पर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगी। यह भर्ती शहरी एवं ग्रामीण परियोजनाओं में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों के लिए की जा रही है।

पदों का विवरण व आरक्षण की जानकारी नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध

विज्ञापित पदों का वार्ड/ग्रामसभा वार विवरण, आरक्षण सहित पात्रता संबंधी जानकारी जिला कार्यक्रम कार्यालय, विकास भवन, तहसील तथा संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है। यह विवरण विभागीय वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

पात्रता व शैक्षिक योग्यता

केवल महिला अभ्यर्थीआवेदन कर सकेंगी।न्यूनतम शैक्षिक योग्यता — इंटरमीडिएट (12वीं)।अधिकतम शैक्षिक योग्यता — परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएट)। मेरिट का निर्धारण इंटरमीडिएट से परास्नातक तक की योग्यता के आधार पर होगा। आवेदिका का उसी वार्ड/ग्रामसभा की निवासी होना अनिवार्य है।

कहाँ कितनी होनी है भर्ती

पीलीभीत जनपद में आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए अमरिया में 72 बरखेड़ा में 25 बिलसंडा में 87 बीसलपुर में 43 ललौरी खेड़ा में 45 मरोड़ी में 82 शहर पीलीभीत में 13 और पूरनपुर में 86 सहित कुल 453 आंगनवाड़ी सहायिका की भर्ती होनी है।

आयु सीमा

कट ऑफ तिथि 01 जुलाई 2025 के अनुसारन्यूनतम आयु — 18 वर्ष अधिकतम आयु — 35 वर्ष आयु की पुष्टि हाईस्कूल प्रमाणपत्र की जन्मतिथि से की जाएगी।

वरीयता प्राप्त करने वाली श्रेणियाँ

शासनादेश के अनुसार निम्न को वरीयता मिलेगी—

* गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार
* विधवा
* परित्यक्ता
* तलाकशुदा महिलाएँ

प्रमाणपत्रों की वैधता संबंधी नियम

विधवा प्रमाणपत्र — ग्राम पंचायत अधिकारी/नगर निकाय द्वारा निर्गत मृत्यु प्रमाणपत्र व परिवार रजिस्टर की नकल
तलाक/परित्यक्ता —  न्यायालय का आदेश
आय प्रमाणपत्र — तहसील से निर्गत, ऑनलाइन सत्यापन योग्य

ग्रामीण BPL सीमा — ₹46,080 वार्षिक
शहरी BPL सीमा — ₹56,460 वार्षिक

निवास व जाति प्रमाणपत्र— ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर सहित, निवासी प्रमाणपत्र पर गाँव/वार्ड का नाम अनिवार्य

केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य

आवेदन केवल विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाएँगे।
कोई भी ऑफलाइन/डाक द्वारा भेजा गया आवेदन मान्य नहीं होगा।
अभिलेखों की स्वहस्ताक्षरित, साफ-सुथरी एवं पठनीय प्रतियाँ ही अपलोड की जाएँ।
गलत जानकारी/कूटरचित दस्तावेज मिलने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

एक ही आंगनबाड़ी केंद्र पर एक परिवार की दो महिलाओं की नियुक्ति नहीं की जाएगी।
रिक्तियों की संख्या विभागीय आवश्यकता के अनुसार बढ़ाई या घटाई जा सकती है।विस्तृत जानकारी के लिए —

* बाल विकास परियोजना अधिकारी, विकासखंड कार्यालय
* विकास भवन, कक्ष संख्या–37, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

       (युगल किशोर सांगुड़ी)
जिला कार्यक्रम अधिकारी, पीलीभीत


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *