(रिंटू वर्मा)
पीलीभीत। प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर शीतकालीन सारस गणना वर्ष 2025 के अंतर्गत 15 एवं 16 दिसंबर को प्रदेश भर में दो दिवसीय सारस गणना कराई गई। इसी क्रम में वन एवं वन्यजीव प्रभाग, पीलीभीत की तीनों रेंज—पीलीभीत, बीसलपुर एवं पूरनपुर—में भी दो दिनों तक व्यापक स्तर पर सारस गणना संपन्न कराई गई।भरत कुमार डी.के.प्रभागीय निदेशक,वन एवं वन्यजीव प्रभाग, पीलीभीत ने बताया कि पीलीभीत में 98 सारस दो दिवसीय गणना में पाये गये है।
पीलीभीत रेंज में 22 सारस दर्ज
पीलीभीत रेंज के अंतर्गत ग्राम महुआ (02), कैंच (02), न्यूरिया हुसैनपुर (02), घेरा रिछौला (02), बरातबोझ (04), बगब (02), सड़िया मुस्तकिल (03), सियावाड़ी पट्टी (02), गिधौर (02), सूरजपुर (02) एवं टाडा बिजैसी (02) सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुल 22 सारस पाए गए।
बीसलपुर रेंज में सर्वाधिक 52 सारस
बीसलपुर रेंज में ग्राम लगुआ (03), अर्जुनपुर (02), सुहारा (04), बरखेडा (05), बहादुरपुर (03), नैनीझील (09), करेली (08), बमरौली (08) एवं चौसर हरदो पट्टी (10) में गणना के दौरान कुल 52 सारस दर्ज किए गए।
पूरनपुर रेंज में 21 सारस की गणना
पूरनपुर रेंज के अंतर्गत ग्राम घुघचिहाई (10), सकरिया (02), माधौटांडा (06) एवं कलीनगर (03) में कुल 21 सारस पाए गए।
कुल 98 सारस, संख्या में हुई बढ़ोतरी
वन एवं वन्यजीव प्रभाग, पीलीभीत के अंतर्गत शीतकालीन सारस गणना 2025 में कुल 89 वयस्क सारस एवं 9 सारस बच्चे सहित कुल 98 सारस पाए गए। उल्लेखनीय है कि ग्रीष्मकालीन सारस गणना 2025, जो 23 एवं 24 जून को कराई गई थी, में कुल 95 सारस (86 वयस्क एवं 9 बच्चे) दर्ज किए गए थे। शीतकालीन गणना में सारसों की संख्या में वृद्धि होना क्षेत्र में अनुकूल पर्यावरण एवं संरक्षण प्रयासों का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

