पीलीभीत में किसान दिवस में उठीं बाघों की दहशत, साठा धान प्रतिबंध व खाद आपूर्ति की मांगें। एडीएम रोशनी यादव ने सुनी समस्या।

Share Also

(रिंटू वर्मा)

पीलीभीत। उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जिला पंचायत सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ, एडीएम न्यायिक रोशनी यादव ने आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषकों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्र अनुदान तथा पीएम-कुसुम (सोलर) योजना के अंतर्गत उपलब्ध लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

बाघों की आवाजाही से दहशत, त्वरित कार्रवाई की मांग

किसान दिवस में उपस्थित कृषकों ने अवगत कराया कि हाल के दिनों में जंगल से बाहर निकलकर बाघ आबादी वाले क्षेत्रों में आ गए हैं, जिससे जनमानस में भय का माहौल है। किसानों ने बाघों को शीघ्र पकड़े जाने और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने की मांग की।

साठा धान पर प्रतिबंध हटाने की मांग

रमेशचन्द्र दद्दा, जिलाध्यक्ष पीलीभीत एवं प्रदेश प्रभारी प.उ.प्र. ने बताया कि जनपद पीलीभीत में भूजल स्तर सुरक्षित सीमा में है और सैकड़ों एकड़ भूमि में चैनी (साठा) धान के अलावा अन्य फसलें नहीं हैं। ऐसे में जनपद में साठा धान पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाया जाना चाहिए।

यूरिया की उपलब्धता और निःशुल्क बीज वितरण

कृषक संचित दीक्षित ग्राम खरदाई ने सहकारी समितियों पर यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग रखी। वहीं जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि सब्जियों की बुवाई करने वाले किसान कार्यालय से निःशुल्क सब्जी बीज प्राप्त कर सकते हैं।

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

अपर जिलाधिकारी न्यायिक रोशनी यादव ने किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।

यह अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में राममिलन सिंह परिहार उप कृषि निदेशक, आशीष यादव अधिशासी अभियंता, विद्युत पी.पी. गौतम अधिशासी अभियंता, शारदा सागर, रोहित भारती जिला पंचायतराज अधिकारी, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक, सहकारिता, खुशीराम जिला गन्ना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Also

One thought on “पीलीभीत में किसान दिवस में उठीं बाघों की दहशत, साठा धान प्रतिबंध व खाद आपूर्ति की मांगें। एडीएम रोशनी यादव ने सुनी समस्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *