पीलीभीत। पीलीभीत–बस्ती हाईवे पर गजरौला के समीप तेंदुए के शावक का शव मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुँचे डीएफ ओ सहित वन विभाग की टीम ने पहुँचकर शावक के शव को कब्जे में ले लिया है। घटना रात्रि के 8 बजे के आस पास की बताई जा रही हैमिली जानकारी के अनुसार गजरौला कला से पीलीभीत की ओर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तेंदुआ के शावक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक शावक को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। जिस जगह यह घटना घटी वहाँ से माला का जंगल कुछ जिससे क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
राहगीरों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने पर वन विभाग की टीम सहित डीएफओ सामाजिक वानिकी भरत कुमार डी के तत्काल मौके पर पहुँचे। टीम ने शावक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वन विभाग द्वारा अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन का पता लगाया जा सके।

