पीलीभीत में प्रथम सरदार करण सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य आयोजन।

Share Also

 

पीलीभीत। जनपद में प्रथम सरदार करण सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन गांधी स्टेडियम में किया गया।डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कुल 72 टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और खेल भावना देखने को मिली। आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह रहा। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 65,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष परविंदर सिंह सैहमी, सचिव आशीष सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, उपाध्यक्ष जसदीप कौर सहित गुरूसेवक सिंह, देव सिंह, अमन, कमल, राजेन्द्र मौर्य, जपदीप सिंह, समनदीप सिंह, मनोज भास्कर, अरोड़ा समेत अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *