बिलसंडा  क्षेत्र मे टीन शेडयुक्त मकान गिरने से एक ही परिवार के चार लोग दबे, मेडिकल कॉलेज मे चारो का चल रहा इलाज

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव परेवा तुर्रा में बुधवार सुबह करीब 10 बजे टीन शेडयुक्त मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान मकान के अंदर मौजूद एक ही परिवार के चार लोग मलबे के नीचे दब गए। मकान गिरने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे चारों लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल बिलसंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया।

सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर प्रचार्य  डॉ अमित कुमार ने घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को घायलों को बेहतर एवं तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हादसे में धर्मपाल, उनकी पत्नी चमेली देवी तथा पुत्रियां आरती और सुशीला घायल हुई हैं। अचानक मकान गिरने से परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए राहत कार्य कराया।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *