बाघों की धरती से गूंजा संरक्षण का संदेश, गांधी स्टेडियम से पीटीआर तक रैली

Share Also

रिंटू वर्मा….

पीलीभीत। वन्यजीव सप्ताह-2026 के अवसर पर रविवार को वन्यजीव एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भव्य जनजागरूकता रैली निकाली गई। गांधी स्टेडियम से शुरू हुई रैली में वन्यजीव संरक्षण का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में अधिकारी, नेचर गाइड और बाघ मित्र शामिल हुए। रैली पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंचकर संपन्न हुई।

अधिकारियों ने बढ़ाया रैली का उत्साह

रैली में पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव, सामाजिक वानिकी के डीएफओ भारत कुमार डीके, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह, सीओ सदर अमरनाथ वर्मा, नरेश कुमार सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में नेचर गाइड और बाघ मित्रों ने भी सहभागिता की।

वन्यजीव संरक्षण के प्रति किया जागरूक

रैली के माध्यम से आमजन को वन्यजीवों के संरक्षण, जंगलों की सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने लोगों से वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

नेचर गाइड और बाघ मित्रों की रही सक्रिय भागीदारी

रैली में नेचर गाइड और बाघ मित्रों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। प्रतिभागियों ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *