पीलीभीत में सोमवार गूंजेगी सामूहिक विवाह की शहनाई, पहले दिन 425 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में…नवीन मंडी समिति परिसर में आयोजित होगा विवाह समारोह 

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। जनपद के नवीन मंडी समिति परिसर में सोमवार से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंडी परिसर में बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि समारोह में शामिल होने वाले नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पहले दिन 425 जोड़ों का होगा विवाह

सामूहिक विवाह समारोह के पहले दिन पूरनपुर तहसील के 425 नवयुगल जोड़ों का विवाह विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन भी शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगे।

विधायक बाबूराम पासवान करेंगे शुभारंभ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान होंगे। वे सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ करेंगे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना करेंगे।

सुबह 8 बजे से शुरू होगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए पंजीकृत जोड़ों का सुबह 8 बजे से बायोमेट्रिक सत्यापन शुरू किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विवाह की रस्में विधिवत प्रारंभ कराई जाएंगी।

भव्य पंडाल और खानपान की व्यवस्था

समारोह के लिए नवीन मंडी समिति परिसर में भव्य पंडाल लगाया गया है, जहां विवाह की सभी रस्में संपन्न कराई जाएंगी। इसके साथ ही जनतियों और बारातियों के लिए अलग पंडाल में खानपान की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि कार्यक्रम में आने वाले  लगभग 6000  लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

दूल्हा -दुल्हन को मिलेगा गृहस्थी का सामान

नवविवाहित जोड़ों को योजना के तहत मिलने वाले गृहस्थी के आवश्यक सामान के लिए भी एक विशाल पंडाल बनाया गया है। यहां से दूल्हा-दुल्हन को सरकार द्वारा निर्धारित दहेज का सामान प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने नए जीवन की शुरुआत बेहतर तरीके से कर सकें।

सामूहिक विवाह से गरीब परिवारों को मिल रही राहत

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कराया जाता है और उन्हें गृहस्थी शुरू करने के लिए आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है।

” जनपद के नवीन मंडी समिति में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है पहले दिन पूरनपुर तहसील के 425 नाव जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान उपस्थित रहेंगे। सोमवार को सुबह से ही बायोमेट्रिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जानती और बारातियों के लिए भव्य पंडाल लगाया गया है उन सभी के खान-पान की व्यवस्था पूर्ण रूप से की गई है”- चंद्र मोहन विश्नोई जिला समाज कल्याण अधिकारी पीलीभीत


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *