आईवीआरआई बरेली में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का एक्सपोजर विजिट… विज्ञान और पशु अनुसंधान की दुनिया से हुईं रूबरू

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को शैक्षणिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को एक्सपोजर विजिट  आईवीआरआई बरेली भेजा गया। छात्राओं को दो बसों के माध्यम से विद्यालय परिसर से रवाना किया गया।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार आयोजित इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य छात्राओं को भौगोलिक जानकारी देने के साथ-साथ पशु-पक्षियों और वैज्ञानिक शोध से परिचित कराना था, ताकि वे स्कूली शिक्षा के साथ देश-दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकें।

आईवीआरआई बरेली में मरौरी कस्तूरबा विद्यालय की करीब 100 छात्राओं ने संस्थान में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और शोध कार्यों को नजदीक से देखा। भ्रमण के दौरान छात्राओं को सबसे पहले योगा पार्क दिखाया गया। इसके बाद उन्होंने नाभिकीय वैज्ञानिक प्रयोगशाला, केंचुआ पालन इकाई तथा पशुओं-पक्षियों को दी जाने वाली वैक्सीन से संबंधित शोध कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

संस्थान के सीनियर टेक्निकल ऑफिसर अजय पटेल ने छात्राओं को बताया कि पशुओं में कई प्रकार के वायरस होते हैं जो जानलेवा साबित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक रिसर्च के आधार पर ही पशुओं के लिए वैक्सीन तैयार की जाती है, जिससे पशुओं को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके।

विजिट के दौरान छात्राओं ने कुत्ता, बिल्ली, भैंस, बकरी, घोड़ा सहित कई पशुओं की देखभाल की व्यवस्थाओं को भी देखा। पशु चिकित्सा विज्ञान अनुभाग, रिसर्च सेंटर तथा पशु शरीर रचना अनुभाग में पशु-पक्षियों की आंतरिक संरचना के मॉडल भी दिखाए गए।

इसके अलावा छात्राओं को प्रयोगशाला, वधुशाला, नेशनल एनिमल साइंस सेंटर, कृषि विज्ञान केंद्र, योगा पार्क तथा जैविक उत्पाद विभाग का भी भ्रमण कराया गया। वन्य जीव अनुभाग में छात्राओं ने बारहसिंगा और हिरन को करीब से देखा, जबकि म्यूजियम में मोर, कछुआ, शुतुरमुर्ग और अन्य पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस एक्सपोजर विजिट में जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, के.के. सागर, के.के. सिंह, विद्यालय की वार्डेन नीतू त्रिवेदी, भावना सिंह, अंबर, शिखा कटियार, पिंकी देवी पाल, नीलम राजपूत सहित विद्यालय का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *