नवोदय परीक्षा में रौनक का कमाल…कंपोजिट स्कूल बरहा का बढ़ाया मान जिले के 80 बच्चों का चयन, कक्षा 6 से 12 तक मिलेगी निःशुल्क आवासीय शिक्षा

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत।नवोदय विद्यालय द्वारा आयोजित नवोदय प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 में कंपोजिट स्कूल बरहा की कक्षा 5 की छात्रा रौनक ने शानदार सफलता हासिल करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में जिले भर से कुल 80 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।


रौनक ने मेहनत से पाई सफलता

रौनक ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ-साथ अपनी कक्षा अध्यापिका गीता कुमारी के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।


विद्यालय का लगातार बेहतर प्रदर्शन

कंपोजिट स्कूल बरहा का प्रदर्शन लगातार बेहतर रहा है। इससे पहले भी इसी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन कक्षा 6 और 11 में हो चुका है, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाता है।


शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर

विद्यालय की इंचार्ज अध्यापक ममता गंगवार सहित शिक्षकगण—संतोष खरे, मीना, विजेता, मनविंदर, सृष्टि, किरन, रूबी, निधि निगम, सबीहा, गुंजन, दिनेश, रमेश, पवन, शैलेन्द्र, निधि अग्रवाल, करुणा और लक्ष्मी—ने रौनक की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर की।


बीएसए ने दी बधाई

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने चयनित सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *