रिंटू वर्मा…
पीलीभीत। विगत छह वर्षों की तरह इस वर्ष भी JNV प्रवेश परीक्षा 2026 में प्राथमिक विद्यालय रूपपुर कमालू के कक्षा-5 के मेधावी छात्र दिव्यांश और आर्यन ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
परिवार की शानदार परंपरा जारी
आर्यन और दिव्यांश ने अपने ही परिवार की सफलता की परंपरा को आगे बढ़ाया है। इनके भाई अभय ने वर्ष 2022 में और बहन कशिश ने वर्ष 2024 में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर पहले ही अपना चयन सुनिश्चित किया था। इस तरह एक ही परिवार के चारों भाई-बहनों का नवोदय विद्यालय में चयन होना बेहद गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक उपलब्धि है।

(फोटो छात्र आर्यन और दिव्यांश)
पहले भी दिखा चुके हैं प्रतिभा का लोहा
दिव्यांश और आर्यन हाल ही में डायट बीसलपुर में आयोजित जिला स्तरीय गणित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है।
मेहनत और जुनून से मिली सफलता
दोनों छात्रों ने यह साबित कर दिया है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, यदि लक्ष्य के प्रति जुनून, सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत हो, तो सफलता अवश्य मिलती है।
बधाइयों का सिलसिला
इस उल्लेखनीय सफलता पर दोनों छात्रों के अभिभावकों एवं प्राथमिक विद्यालय रूपपुर कमालू की प्रधानाचार्याअनीता गंगवार
शिक्षक रेणुका,भरत वीर,नितेश गंगवार,सुरेश कुमार,यशिका शर्मा, यज्ञेश,निमिष कुमारीसहित समस्त शिक्षक-स्टाफ को ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी गई हैं। सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की आशा जताई है।
बीएसए ने दी बधाई
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने चयनित सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है।

