पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में बढ़ी निःशुल्क जांच सुविधाएं, हजारों मरीजों को मिल रहा लाभ

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज पीलीभीत में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यहां अत्याधुनिक मशीनों के जरिए 120 से 130 प्रकार की जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जा रही हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा दूर-दराज से आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मिल रहा है, जिन्हें महंगी जांचों के लिए अब निजी लैब का रुख नहीं करना पड़ रहा।

हर दिन हजारों मरीज उठा रहे लाभ

मेडिकल कॉलेज पीलीभीत में प्रतिदिन औसतन 500 से 3000 मरीज निःशुल्क जांच का लाभ उठा रहे हैं। पहले जिन जांचों के लिए मरीजों को ₹500 से ₹3000 तक खर्च करना पड़ता था, अब वही सुविधाएं उन्हें बिना किसी शुल्क के उपलब्ध हो रही हैं।

पैथोलॉजी विभाग में 30 से  अधिक जांचें फ्री

पीलीभीत मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में मरीजों को 30 से अधिक प्रकार की जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें प्रमुख हैं—

  • CBC (Complete Blood Count)
  • GPT
  • APTT
  • ब्लड ग्रुप
  • BT एवं CT टेस्ट

💰 महंगी जांच भी अब मुफ्त

इस विभाग में कई महंगी जांचें जैसे—

  • हीमोग्लोबिन इलेक्ट्रोफोरेसिस
  • फैक्टर VIII एवं IX
  • बायोप्सी
  • ट्यूमर मार्कर
  • ट्रोपोनिन-I
  • FNAC

ये सभी जांचें, जो बाजार में ₹500 से ₹3000 तक की होती हैं, अब मरीजों को निशुल्क मिल रही हैं।

क्या कहती हैं पैथोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष

पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विभूति गोयल के अनुसार,

“हमारे विभाग में 30 से अधिक जांचें निःशुल्क की जा रही हैं। इनमें कई महंगी जांचें भी शामिल हैं, जिनका लाभ दूर-दराज से आने वाले मरीजों को मिल रहा है।”

बयोकेमेस्ट्री विभाग में 50 तक जांचें उपलब्ध

मेडिकल कॉलेज क़ी बायोकेमेस्ट्री विभाग में 40 से 50 प्रकार की जांचें की जा रही हैं, जिनमें शामिल हैं—

  • हार्मोन जांच
  • टाइफाइड
  • विटामिन-D और B12
  • LFT (लीवर फंक्शन टेस्ट)
  • KFT (किडनी फंक्शन टेस्ट)

महंगी जांचों से मिली राहत

  • CA-125
  • विटामिन D और B12
  • एनीमिया जांच

ये जांचें निजी लैब में ₹500 से ₹3000 तक की होती हैं, लेकिन यहां पूरी तरह मुफ्त हैं।

 बायोकेमेस्ट्री विभाग की विभागाध्यक्ष का बयान

मेडिकल कॉलेज क़ी बायोकेमेस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सक्सेना ने बताया कि

“हमारे यहां 50 से 60 प्रकार की जांचें निःशुल्क की जा रही हैं, जिससे गरीब मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।”

माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 35 तक जांचें फ्री


पीलीभीत मेडिकल कॉलेज क़ी माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 30 से 35 प्रकार की जांचें उपलब्ध हैं, जैसे—

  • HIV
  • हेपेटाइटिस B और C
  • RA फैक्टर
  • CRP
  • विडाल टेस्ट
  • डेंगू
  • TB (ट्रू-नॉट)

💰 महंगी जांच भी निशुल्क

  • HBB वायरल लोड
  • कल्चर टेस्ट

ये जांचें निजी लैब में महंगे दामों मे होती हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज में मुफ्त उपलब्ध हैं।

 माइक्रोबायोलॉजी विभाग क़ी विभागाध्यक्ष का कहना

मेडिकल कॉलेज क़ी माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. दीपिका वर्मा के अनुसार,

“हमारे विभाग में 30 प्रकार से अधिकजाँच के साथ कई महंगी जांचें भी निशुल्क की जा रही हैं, जिससे मरीजों को आर्थिक राहत मिल रही है।”

प्राचार्या का बयान: सुविधाएं लगातार बढ़ रहीं

मेडिकल कॉलेज पीलीभीत की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि

“कॉलेज में जांचों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। वर्तमान में 120 से 130 प्रकार की जांचें अत्याधुनिक मशीनों से की जा रही हैं, जो मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं।”

गरीब मरीजों के लिए वरदान बनी सुविधा

पीलीभीत मेडिकल कॉलेज की यह पहल गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। महंगी जांचों का मुफ्त में उपलब्ध होना न केवल इलाज को आसान बना रहा है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में भरोसा भी बढ़ा रहा है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *