पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में पहली बार क्रिटिकल केयर पर बड़ा आयोजन… विशेषज्ञों से सीखेंगे एयरवे और वेंटिलेशन की आधुनिक तकनीक

Share Also

रिंटू वर्मा…

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, पीलीभीत चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में महाविद्यालय में आगामी 11 अप्रैल 2026 को ‘क्रिटिकल केयर’ विषय पर एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय शैक्षणिक संगोष्ठी (CME) एवं हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स (ISA), बरेली सिटी शाखा के सहयोग से आयोजित होगा, जिसमें “एयरवे, मैकेनिकल वेंटिलेशन एवं फ्लेक्सिबल वीडियो लैरिंगोस्कोपी” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष फोकस रहेगा।

कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सकों और प्रशिक्षुओं को आपातकालीन चिकित्सा की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना है। इस दौरान देश के ख्यातिलब्ध विशेषज्ञ जटिल एयरवे प्रबंधन और वेंटिलेशन से जुड़ी बारीकियों पर व्याख्यान देंगे।

इसके साथ ही प्रतिभागियों को फाइबरऑप्टिक ब्रोंकोस्कोपी और वीडियो लैरिंगोस्कोपी जैसे अत्याधुनिक उपकरणों पर व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उनके कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

यह कार्यशाला विशेष रूप से क्रिटिकल केयर, इमरजेंसी मेडिसिन और एनेस्थीसिया से जुड़े रेजिडेंट्स, इंटर्न्स और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।

कार्यक्रम का विवरण

  • 📅 तिथि: 11 अप्रैल 2026
  • समय: प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
  • 📍 स्थान: लेक्चर हॉल–3 (प्रथम तल), स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिथौरा कलां, पीलीभीत

कॉलेज प्राचार्या का कहना 

महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि संस्थान निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और यहां के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर शोध प्रस्तुत कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला चिकित्सा शिक्षा और रोगी देखभाल की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 वहीं, उप प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह एवं आईसीयू प्रभारी डॉ. अरविंद एम ने सभी चिकित्सकों, सीनियर व जूनियर रेजिडेंट्स और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों से इस शैक्षणिक अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *