पीलीभीत में तीन दिनों में 12 हजार से ज्यादा लोगों ने पूरी की स्व-गणना

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। जनपद में चल रहे स्व-गणना अभियान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। डिजिटल माध्यम से खुद अपनी जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया में पीलीभीत के नागरिक बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। तीन दिनों के भीतर ही हजारों लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर प्रशासन के प्रयासों को मजबूती दी है।

7 मई से शुरू हुए इस अभियान के तीसरे दिन शनिवार शाम 6 बजे तक जनपद में कुल 12898 लोगों ने स्व-गणना के लिए पंजीकरण कराया, जबकि इनमें से 12295 लोगों ने सफलतापूर्वक अपने फॉर्म पूर्ण कर दिए लगातार बढ़ती संख्या यह साबित कर रही है कि लोगों में डिजिटल जनगणना को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग स्वयं आगे आकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिससे आमजन को स्व-गणना की प्रक्रिया समझाई जा सके।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग स्व-गणना अभियान में भाग लें और अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी ऑनलाइन दर्ज करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान भविष्य की सरकारी योजनाओं, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और विकास कार्यों की रूपरेखा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि स्व-गणना से जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनेगी, जिससे आमजन को भी सुविधा मिलेगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि जनपद का हर परिवार इस अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *