स्व-गणना अभियान…पीलीभीत दिखा उत्साह, दो दिनों में 3939 लोगो ने फॉर्म पूरे किये

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। भारत की आगामी जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल और सरल बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए स्व-गणना अभियान में पीलीभीत जनपद के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेना शुरू कर दिया है। 7 मई को अभियान के पहले ही दिन बड़ी संख्या में नागरिकों ने ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया में सहभागिता दर्ज कराई।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन कुल 1866 लोगों ने स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लिया, जिनमें से 1658 लोगों ने अपना फॉर्म सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया। वहीं अभियान के दो दिनों के भीतर शुक्रवार शाम 7 बजे तक जनपद में कुल 4253 लोगों ने स्व-गणना के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 3939 लोगों द्वारा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जनपदवासियों में स्व-गणना को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और लोग डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने में रुचि दिखा रहे हैं। जनपद प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर स्व-गणना प्रक्रिया को पूर्ण करें, जिससे जनगणना कार्य पारदर्शी और सुगम तरीके से संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्व-गणना अभियान में अधिक से अधिक लोग भाग लें और अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी ऑनलाइन दर्ज करें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया भविष्य की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण आधार साबित होगी।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *