पीलीभीत में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: बिना अनुमति अनुपस्थित 15 पुलिसकर्मी निलंबित

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति एवं बिना संतोषजनक कारण के अनुपस्थित चल रहे 15 पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस विभाग से जारी जानकारी के अनुसार निलंबित किए गए कर्मचारियों में 3 उपनिरीक्षक, 1 मुख्य आरक्षी, 8 आरक्षी, 1 महिला आरक्षी तथा 2 स्वीपर शामिल हैं। सभी के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही और अनधिकृत अनुपस्थिति किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *