बिलगांव रेलवे क्रासिंग पर त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन से काटकर युवक की हुई मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस

Share Also

पीलीभीत। बिलगांव रेलवे क्रॉसिंग पर त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई है। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग पर आने जाने वालों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक की शिनाख्त जुट गई है।

पीलीभीत के बिलगांव रेलवे क्रॉसिंग पर सुबह 9:15 पर टनकपुर से आ रही त्रिवेणी एक्सप्रेस जैसे ही बिल गांव रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची दर्शकों की माने तो युवक दौड़ता हुआ लाइन पर पहुंचा जिससे ट्रेन की चपेट में आने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस लगभग 20 मिनट तक खड़ी रही। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर युवक की शिनाख्त करने में जुट गई है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *