आरोप पति की पिटाई से आहत महिला का पीलीभीत टनकपुर हाईवे पर हाई-वोल्टेज ड्रामा… बस और मजिस्ट्रेट की गाड़ी के सामने खड़ी हुईपीड़ित महिला, मचा हड़कंप

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर नेहरू पार्क के समीप रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घरेलू विवाद से परेशान एक महिला अचानक सड़क पर आ गई और उत्तराखंड परिवहन निगम की सरकारी बस के आगे खड़ी हो गई। महिला को सड़क के बीचोंबीच देखकर यात्रियों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।

इसके बाद महिला कलेक्ट्रेट की ओर से आ रही मजिस्ट्रेट की गाड़ी के सामने भी खड़ी हो गई। महिला के इस कदम से हाईवे पर करीब 20 मिनट तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट की गाड़ी के चालक ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की सूचना दी। काफी समझाने-बुझाने के बाद चालक महिला को अपने साथ वाहन में बैठाकर सुनगढ़ी थाने ले गया।

थाने पहुंचकर महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की है, जिससे परेशान होकर वह सड़क पर आ गई थी। पुलिस महिला से पूरे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *