पीलीभीत के एक गांव में गन्ने के खेत में दिखा विशाल अजगर, खेत पर काम कर रहे लोगो में मचा हड़कंप।

Share Also

 

पीलीभीत।  जनपद के सेहरामऊ क्षेत्र के एक गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गन्ने की छिलाई कर रहे मजदूरों ने अचानक खेत में एक विशाल अजगर देखा। अजगर को देखते ही मजदूर घबराकर काम छोड़कर भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में अजगर मिलने की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खेत में फन फैलाए पड़े अजगर को देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए।


वन विभाग को सूचना, टीम ने किया सफल रेस्क्यू

घटना प्रदीप मिश्रा, निवासी सेहरामऊ उत्तरी, के गढ़ा कलां–सेहरामऊ मार्ग स्थित खेत की है, जहां गन्ना छिलाई का कार्य चल रहा था। खेत में अजगर दिखाई देने के बाद खेत स्वामी ने तुरंत सामाजिक वानिकी खुटार की टीम और वन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अजगर को पकड़ लिया। टीम ने बाद में अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *