इनर व्हील क्लब पीलीभीत ने देवीपुरा गौशाला में शेड का किया शुभ उद्घाटन।

Share Also

(रिंटू वर्मा)

पीलीभीत। इनर व्हील क्लब पीलीभीत की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल और सचिव शिल्पी सेठ के सफल संचालन में मेले से एकत्रित धनराशि से तैयार किए गए देवीपुरा गौशाला के नव निर्मित शेड का शुभ उद्घाटन पीलीभीत के प्रतिष्ठित डॉ. एस. के. अग्रवाल द्वारा किया गया।

विशिष्ट अतिथियों का सम्मान

उद्घाटन अवसर पर उपस्थित डॉ. के. एन. तिवारी एवं पुष्पा सिंह को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गौशाला के देखरेखकर्ता दीपक  का विशेष सहयोग सराहनीय रहा, जिसके लिए क्लब ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

क्लब की पदाधिकारी एवं सदस्याएँ रहीं मौजूद

कार्यक्रम में

  • मेला एडवाइजर – नीना मेहरोत्रा, मंजू बक्सी
  • मेला चेयरमैन – चारू अग्रवाल, स्वाती अग्रवाल
    सहित क्लब की वरिष्ठ सदस्याएँ डॉ. रश्मी चौधरी और केलाश रानी छावड़ा उपस्थित रहीं।
    क्लब की अन्य सदस्याएँ भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम का हिस्सा बनीं।

संकीर्तन एवं गौ–सेवा के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

सभी की उपस्थिति में राधा–कृष्ण संकीर्तन एवं गौ–सेवा आरती की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।


 


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *