(रिंटू वर्मा)
पीलीभीत। कलीनगर तहसील के हरदोई ब्रांच नहर में रविवार को सुबह कुदी युवती की लगातार तलाश जारी है। आज शुक्रवार को पुलिस सहित एसएसबी के जवान दो नाव से युवती की तलाश जारी रखेंगे। इधर माधोटांडा थाना प्रभारी अशोक पाल ने शाहजहांपुर जिले के नहर से सटे थानो को युवती के डूबने की सूचना दे दी है वहाँ की पुलिस ने भी नहर में युवती की तलाश जारी कर दी है।
घटना का विवरण
बताते चले कि कलीनगर वार्ड नंबर 5 के रहने वाली हैं रोशनी द्वारा नहर में कूदने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया था।हरदोई ब्रांच पुल पर युवती के चप्पल और कपड़े रखे हुए मिले तभी से अनुमान लगाया जा रहा है कि लड़की ने किसी कारणवश नहर में कूद गई है। मौके पर एस एस बी के गोताखोर पहुंच चुके थे और डूबी लड़की की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को नहर में डूबी युवती की लगातार तलाश की जा रही है। नहर का पानी का प्रभाव भी कम करवा दिया गया है। अब अंदेशा लगाया जा रहा है कि डूबी युवती का शव कही शाहजहांपुर सीमा में न चला गया हो जिसको लेकर शाहजहांपुर पुलिस को भी पूरे प्रकरण की सूचना दे दी गई है। शाहजहांपुर पुलिस ने भी नहर में तलाश शुरू कर दी गई है।
कड़ाके की ठंड,एसएसबी के जवान रहे मुस्तैद
रविवार को नहर में कुदी युवती की तलाश के लिए एसएसबी के जवानो ने पड़ रही भीषण ठंड की परवाह ने करते हुए डूबी युवती की तलाश जारी रखी है। घटना स्थल से 15 किलोमीटर तक नहर को खंगाल डाला , आज शुक्रवार को एसएसबी के जवान सहित पुलिस बल द्वारा डूबी यवती की तलाशी अभियान जारी रखा जायेगा। अनुमान लगाया जा रही है आज तलाशी अभियान को सफलता मिल सकती है
माधोटांडा पुलिस का कहना
माधोटांडा थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया की जानकारी के बाद नहर में कुदी युवती की दो नाव से एसएसबी के जवान सहित क्षेत्र की पुलिस द्वारा लगातार नहर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। शाहजहांपुर पुलिस को भी डूबी युवती को लेकर सूचना दे दी गई है शाहजहांपुर पुलिस ने भी नहर के आसपास डूबी युवती की तलाश शुरू कर दी है।आज फिर तलाशी अभियान चलाया जायेगा उम्मीद है आज सफलता हांसिल होंगी। –अशोक पाल थाना प्रभारी माधोटांडा

