भाजपा की प्रचंड जीत पर पीलीभीत में जश्न, बांटी मिठाई, हुई आतिशबाजी

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, आसाम और पांडुचेरी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की खुशी में पीलीभीत के भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान मिष्ठान वितरण किया गया और आतिशबाजी कर जीत की खुशी जाहिर की गई।

जिले के विभिन्न मंडलों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं के बीच खासा जोश और उमंग देखने को मिला, जहां एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, अनुराग अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती, अतेंद्र पाल सिंह, जिला मंत्री विकास वाल्मीकि, ऋचा सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष शांति स्वरूप सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, जिला सह कार्यालय मंत्री रामचरन लाल राठौर, अकलीम अहमद मलिक, अभिषेक सिंह गोल्डी, डॉ. लक्ष्मीकांत दीक्षित, अंशुमन तिवारी, हर्षित चौधरी, अनूप वाल्मीकि, सतीश पांडे, गोविंद पासवान, चेतन गंगवार, विवेक शुक्ला, जय-जय राम राजपूत, आशीष लोधी और हिमांशु जैसवार सहित कई कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में जीत का उत्साह साफ झलकता रहा और पार्टी के प्रति उनका जोश देखने लायक था।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *