रिंटू वर्मा…
पीलीभीत। सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का समापन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
निपुण छात्रों को पहनाई गई टोपी, दिए गए पुरस्कार
कार्यक्रम के दौरान प्राइमरी स्कूल पिपरिया अगरू एवं पीएम श्री प्राइमरी स्कूल गणेशपुर गोटिया बेनीपुर के निपुण छात्र-छात्राओं को टोपी पहनाकर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
बेसिक शिक्षा में आया बड़ा बदलाव: प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। स्कूलों की सूरत बदलने के साथ-साथ पठन-पाठन के माहौल में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है।
विकास कार्यों और उपलब्धियों की दी जानकारी
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर जनहित में लगातार कार्य कर रहे हैं।
निपुण छात्रों के साथ बीएसए ने किया नाश्ता
कार्यक्रम के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने निपुण छात्र-छात्राओं को गांधी स्टेडियम के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में अपने साथ बैठाकर नाश्ता कराया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
ये अधिकारी, कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, के के सागर, प्रधानाध्यापक सईदा, रजनी जौहरी सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

