नौकरी के नाम लाखों की वसूली का आरोप, मेडिकल कॉलेज का महिला अस्पताल फिर बना अखाड़ा

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। पीलीभीत मेडिकल कॉलेज का महिला अस्पताल एक बार फिर नौकरी के नाम पर लाखों रुपये के लेनदेन के आरोपों को लेकर सुर्खियों में आ गया है। मंगलवार को दो महिलाएं महिला अस्पताल के कमरा नंबर 19 में पहुंचीं और वहां तैनात कर्मचारी सुनीता से नौकरी के नाम पर दिए गए रुपये वापस मांगने को लेकर उनकी तीखी कहासुनी हो गई। अस्पताल में काफी देर तक चले इस घटनाक्रम से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।दोनों महिलाओ के अनुसार कर्मचारी सुनीता को नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख रुपये नगद तथा 5 लाख रुपये ऑन लाइन सितम्बर माह मे दिए है।

बताया जा रहा है कि नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये के लेनदेन का यह मामला काफी समय से चल रहा है। आरोप है कि महिला अस्पताल में तैनात एक महिला कर्मचारी ने अपने बेटे की नौकरी लगवाने के लिए कमरा नंबर 19 में तैनात कर्मचारी को करीब 11 लाख रुपये दिए थे। नौकरी नहीं लगने के बाद महिला ने कई बार अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन कथित तौर पर रुपये वापस नहीं किए गए।

पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंच गई थी महिला

मामला उस समय और गंभीर हो गया था, जब रुपये वापस न मिलने से परेशान पीड़ित  एक महिला कर्मचारी कथित तौर पर पेट्रोल की बोतल लेकर कमरा नंबर 19 में आत्महत्या करने की धमकी देते हुए पहुंच गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया था। प्रकरण को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने संबंधित महिला से स्पष्टीकरण भी मांगा था, लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

मंगलवार को फिर गरमाया मामला

मंगलवार को ठीक करीब 12 बजे दो महिलाएं दोबारा महिला अस्पताल के कमरा नंबर 19 में पहुंचीं। वहां तैनात कर्मचारी सुनीता से नौकरी के नाम पर दिए गए रुपये वापस करने को लेकर महिलाओं की कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख अस्पताल के कर्मचारियों ने हस्तक्षेप किया। बताया गया कि दोनों महिलाओं को दोपहर करीब तीन बजे कर्मचारी ने अपने घर पर बातचीत के लिए बुलाया है।

मेडिकल कॉलेज में रुपये के लेनदेन का मुद्दा चर्चा में

महिला अस्पताल में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये के कथित लेनदेन का मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले पेट्रोल की बोतल लेकर महिला के पहुंचने की घटना के बाद भी यदि मामले की गंभीरता से जांच नहीं हुई, तो अब दोबारा विवाद सामने आने से प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।

फिलहाल मंगलवार को हुए विवाद के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है। नौकरी के नाम पर लाखों रुपये के कथित लेंन देन को लेकर महिला अस्पताल विवाद का अखाडा बनता जा रहा है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *