पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में एयरवे मैनेजमेंट पर CME वर्कशॉप आज… क्रिटिकल केयर स्किल्स पर खास ट्रेनिंग, मेडिकल छात्रों को मिलेगा हैंड्स-ऑन अनुभव

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पीलीभीत के लेक्चर हॉल में आज “एयरवे, मैकेनिकल वेंटिलेशन एवं फ्लेक्सिबल वीडियो लैरिंगोस्कोपी” विषय पर एक महत्वपूर्ण कंटिन्यूग मेडिकल एजुकेशन एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।

इस शैक्षणिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इंटर्न्स, जूनियर रेजिडेंट्स, सीनियर रेजिडेंट्स एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को आपातकालीन एवं क्रिटिकल केयर से जुड़ी आवश्यक व्यावहारिक एवं तकनीकी दक्षताओं से सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे पंजीकरण एवं पोस्टर प्रदर्शन के साथ होगा। इसके पश्चात विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा एयरवे मैनेजमेंट, उसकी एनाटॉमी एवं असेसमेंट, आधुनिक तकनीकों तथा औषधीय प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे।

वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों को अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से मरीजों का उपचार कर सकें।

यह कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और कौशलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *