पीलीभीत /पूरनपुर। पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव बिलहेरी में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। हत्या की वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि गांव में वर्ष 2005 में नंदराम की हत्या हुई थी। आरोप है कि उस समय वेदराम ने नंदराम की हत्या की थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते अब नंदराम के पुत्र द्वारा वेदराम पुत्र भूपराम की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सहित कोतवाली इंस्पेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले कीजाँच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। क्षेत्र की पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

