पीलीभीत में छात्रावास की दीवार फांद छात्र हुआ फरार,स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप।

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। जनपद के माधोटांडा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय से 12 वर्षीय छात्र अमित कुमार छात्रावास की बाउंड्री फांदकर फरार हो गया, जिससे विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तत्काल डायल 112 एवं स्थानीय पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद छात्र की तलाश शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, छात्र एक दिन पूर्व ही छात्रावास में आया था और लगातार पढ़ाई न करने की बात कह रहा था। दूसरे दिन दोपहर करीब 1 बजे भोजन करने के बाद वह छात्रावास की दीवार कूदकर फरार हो गया।

पुलिस और स्कूल प्रशासन की संयुक्त टीम ने तलाश के दौरान छात्र को उसके दादा के घर जहानाबाद से सकुशल बरामद कर लिया। इधर, विद्यालय प्रशासन ने अनुशासनहीनता के चलते छात्र का नाम स्कूल से काट दिया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि छात्र अमित कुमार एक दिन पूर्व ही विद्यालय आया था और लगातार पढ़ाई न करने की बात कह रहा था दूसरे दिन खाना खाने के बाद स्कूल से फरार हो गया।फिलहाल छात्र का नामांकन निरस्त कर दिया गया है।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *