पीलीभीत। जिले में ड्यूटी से लगातार गायब रहने वाले दो सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने विकास खंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत जोगराजपुर में तैनात सफाई कर्मचारी राजवीर को कई महीनों से बिना पूर्व सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
इसी क्रम में विकास खंड अमरिया की ग्राम पंचायत अमखेड़ा में तैनात सफाई कर्मचारी बृजेश कुमार को भी कई महीनों से बिना पूर्व सूचना के अपनी तैनाती स्थल से अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया गया है। विभागीय कार्रवाई के बाद संबंधित कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

