पीलीभीत मेडिकल कॉलेज की टूटी बाउंड्री की आड़ में पनप रहा मेडिकल स्टोर, मेडिकल कॉलेज की छवि हो रही धूमिल 

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत मेडिकल कॉलेज की टूटी बाउंड्री के पास संचालित एक मेडिकल स्टोर कुछ कर्मचारियों और जनऔषधि छत्र छाया मे फूल रहा है। दूर-दराज से इलाज कराने पहुंचे मरीज यहां से दवाइयां खरीदते देखे गए हैं। जब इस प्रकरण क़ो लेकर पड़ताल की गई तो पता चला की संचालित मेडिकल स्टोर जन औषधि केंद्र संचालक के रिश्तेदार का है। जन औषधि केंद्र पर बैठा एक कर्मचारी मेडिकल स्टोर से दवाई ले जाते पाया गया।

जन औषधि केंद्र के पास संचालित है मेडिकल स्टोर

मेडिकल कॉलेज में स्थापित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना केंद्र के पास कॉलेज की टूटी बाउंड्री का फायदा उठाकर यह मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा है। मरीजों की भारी भीड़ यहां देखी गई, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

(मेडिकल स्टोर से पर्चा लेकर जाता मरीज )

सरकारी पर्चे के साथ अलग पर्ची देकर भेजे जा रहे मरीज

मेडिकल स्टोर पर पहुंचे कुछ मरीजों के हाथ में सरकारी पर्चे के साथ एक अलग पर्ची भी देखी गई। बुजुर्ग मरीज शांति स्वरूप ने बताया कि वह दवा लेने मेडिकल स्टोर आए हैं जब बुजुर्ग मरीज से पूछा क़ि दवाई मेडिकल स्टोर से लेने के लिए किस ने कहा तो बताया गया क़ि वार्ड के एक कर्मचारी ने भेजा है।इससे संकेत मिलते हैं कि कुछ कर्मचारी इस मेडिकल स्टोर को बढ़ावा देने में लगे हैं।

जन औषधि केंद्र संचालक के रिश्तेदार का है मेडिकल स्टोर 

स्थानीय लोगों का कहना है कि मेडिकल स्टोर संचालक, मेडिकल कॉलेज में संचालित जन औषधि केंद्र के संचालक का रिश्तेदार है। यदि यह दावा सही है, तो मामला हितों के टकराव और नियमों के उल्लंघन का हो सकता है।

(मेडिकल स्टोर से खरीदी दवा दिखाता रोगी )

मेडिकल कॉलेज की छवि हो रही धूमिल

मेडिकल कॉलेज परिसर के पास इस तरह मेडिकल स्टोर का संचालन कॉलेज की छवि को धूमिल कर रहा है। मरीजों और स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए।

( बुजुर्ग मरीज बोले, मेडिकल स्टोर से दवाई लेने आये है )

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई : सीएमओ

जब इस पूरे मामले को लेकर डॉ. आलोक कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यदि शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *