रिंटू वर्मा…
पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लालकुआँ से कोलकाता के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 02 अप्रैल से 25 जून 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को लालकुआँ से तथा 04 अप्रैल से 27 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से कुल 13 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
05060 लालकुआँ-कोलकाता विशेष ट्रेन दोपहर 1:35 बजे लालकुआँ से रवाना होकर किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुँचेगी।
वापसी में 05059 कोलकाता-लालकुआँ विशेष ट्रेन सुबह 5:00 बजे कोलकाता से चलकर बरौनी, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत होते हुए दूसरे दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआँ पहुँचेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य, शयनयान तथा वातानुकूलित श्रेणियों के डिब्बे शामिल होंगे, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा सुविधा मिल सकेगी,

