टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ पीलीभीत मे शिक्षकों का बिगुल…4 अप्रैल को दिल्ली कूच परिषदीय शिक्षक लामबंद, रामलीला मैदान में बुलंद होगी आवाज

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। टीईटी की अनिवार्यता को लेकर परिषदीय स्कूलों के शिक्षक अब खुलकर विरोध में उतर आए हैं। अपनी मांगों को लेकर जिले के शिक्षक 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल में जिले भर के शिक्षक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में शिक्षक नेताओं ने दावा किया कि जिले के हर ब्लॉक से एक-एक बस के माध्यम से शिक्षक और शिक्षिकाएं दिल्ली पहुंचेंगे और अपनी मांगों को मजबूती से रखेंगे। बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान भद्रपाल सिंह, मुकेश अवस्थी, दयाशंकर गंगवार, उमेश गंगवार, लालकरन, देवेंद्र कन्हैया, बाबूराम गंगवार, सूर्य प्रकाश गंगवार, रामौतार गंगवार, संतोष गंगवार, विमल कुमार, अर्जुन गंगवार, संजय गंगवार, राजेश मिश्रा, मोहम्मद अकरम, के के रजक सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *