पीलीभीत में अवैध वन उपज से लदा ट्रक जब्त… वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Share Also

 

पीलीभीत। वन उपज के अवैध अभिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वन एवं वन्यजीव प्रभाग, पीलीभीत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को वन उपज सहित पकड़ लिया। यह कार्रवाई 14 जनवरी की रात करीब 10 बजे पीलीभीत–पूरनपुर मार्ग स्थित सराय सुंदरपुर टोल प्लाजा पर की गई।

पीलीभीत रेंज की चेकिंग टीम में शामिल दिग्विजय सिंह, तेजपाल, रंजीत सिंह और किशन लाल ने सघन जांच के दौरान ट्रक संख्या UP-22-T-7267 को रोका। जांच में ट्रक में नेपाल राष्ट्र के नेपालगंज से भरकर उत्तराखंड ले जाई जा रही करीब 18 टन चुत्रों की जड़ (वन उपज) पाई गई।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उत्तर प्रदेश सीमा में परिवहन के लिए वन विभाग से आवश्यक अभिवहन पास नहीं लिया गया था। नियमों के उल्लंघन पर ट्रक को वन उपज सहित कब्जे में लेकर वन अपराध के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

वन विभाग ने साफ किया है कि अवैध वन उपज परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।- भरत कुमार डीके प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्यजीव प्रभाग पीलीभीत

 


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *