महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में आयुर्वेद संकायाध्यक्ष बदले, प्रो. सुदीप सहाय बेदार को मिली जिम्मेदारी

Share Also

(रिंटू वर्मा)

पीलीभीत।  महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आयुर्वेद संकायाध्यक्ष के पद पर परिवर्तन किया गया है। विश्वविद्यालय अधिनियम–2021 के प्रावधानों के तहत पूर्व में नामित प्रो. डी.के. मौर्या, प्राचार्य राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, लखनऊ का तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद यह निर्णय लिया गया।

कुलपति  के आदेशानुसार अधिनियम–2021 के अध्याय–4 की धारा–26 की उपधारा–1 के अंतर्गत विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति के गठन संबंधी अध्यादेश निर्गत होने अथवा अग्रिम आदेशों तक पीलीभीत आयुर्वेद  महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुदीप सहाय बेदार को आयुर्वेद संकाय का संकायाध्यक्ष नामित किया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार अधिनियम–2021 के तहत संकायाध्यक्ष परीक्षा समिति के पदेन सदस्य भी होंगे। इस संबंध में कुलसचिव अजीत कुमार जायसवाल ने औपचारिक पत्र जारी कर संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया है।

 


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *