(रिंटू वर्मा)
पीलीभीत। जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को दो माह बीत जाने के बावजूद वेतन नहीं मिल पाया है। दिसंबर माह से वेतन लंबित होने के कारण कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। अपनी समस्या को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से मुलाकात कर वेतन भुगतान की मांग उठाई।वही दूसरी तरफ 8माह से वेतन न मिलने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े आउटसोर्स कर्मी कल सीएमओ डॉ आलोक कुमार से मुलाक़ात कर अपनी समस्या से avg
आठ माह से वेतन न मिलने पर आउटसोर्स कर्मी भी होंगे एकजुट
दूसरी ओर, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े आउटसोर्स कर्मियों को पिछले आठ माह से वेतन नहीं मिला, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वेतन न मिलने से परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
10 फरवरी को सीएमओ से मुलाकात के लिए अवकाश मांगा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर 10 फरवरी को अवकाश मांगा है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि सभी कर्मचारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार से मुलाकात कर यह जानना चाहते हैं कि आठ माह से वेतन भुगतान क्यों नहीं हो पा रहा है।
परिवारों पर बढ़ता जा रहा आर्थिक दबाव
कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और दैनिक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन की स्थिति भी बन सकती है।

