संस्कारवान शिक्षा ही समाज की नई दिशा” —पीलीभीत मे ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ उत्सव में गूंजा संदेश

Share Also

रिंटू वर्मा…

 

 

 

 

पीलीभीत। शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और स्कूल के छात्र-छात्राओं को संस्कारवान बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। शिक्षा ही समाज को नई दिशा दे सकती है। यह बात ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में कही।

उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास विभाग ने अपनी मेहनत के बल पर आमजन की धारणाओं में सकारात्मक बदलाव लाया है। आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों की छवि बेहतर हुई है, जिसका श्रेय शिक्षकों और कार्यकत्रियों को जाता है।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उत्सव में जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और नोडल शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और प्रतिभा को देखकर उपस्थित लोग दंग रह गए।

टीएलएम स्टॉल में दिखी रचनात्मकता

उत्सव के दौरान टीचर लर्निंग मटेरियल (TLM) स्टॉल लगाए गए, जिनका मूल्यांकन जिला पंचायत अध्यक्ष और बीएसए ने किया। शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए शिक्षण सामग्री मॉडलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

 प्रतियोगिता परिणाम:

  • प्रथम स्थान – प्राथमिक विद्यालय रमपुरिया
  • द्वितीय स्थान – कंपोजिट विद्यालय फरदिया माधोपुर (अमरिया)
  • तृतीय स्थान – प्राथमिक विद्यालय सडा गोटिया एवं पूरनपुर का कल्याणपुर विद्यालय

बेहतर कार्य करने वाले नोडल शिक्षक संकुलों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

बच्चों के साथ बेहतर व्यवहार जरूरी” –  रोशनी सिंह बीएसए

बीएसए रोशनी सिंह ने कहा कि शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्री बच्चों के साथ बेहतर और स्नेहपूर्ण व्यवहार करें, ताकि बच्चे स्वयं स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आने के लिए उत्साहित रहें। स्कूलों में सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल तैयार करना आवश्यक है।

इस अवसर पर जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार, राकेश पटेल, दीपक जायसवाल, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, के.के. सागर, सुगंध अग्रवाल, नीरजा शुक्ला, सय्यदा, शबाना बी, अवंती गंगवार, अंजलि गंगवार, डॉली सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन वैभव जैसवार ने किया।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *