कस्तूरबा विद्यालय की 100 छात्राओं ने किया IVRI बरेली का एक्सपोज़र विजिट

Share Also

रिंटू वर्मा…

पीलीभीत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अमरिया की 100 छात्राओं को शैक्षिक एक्सपोज़र विजिट के तहत भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) बरेली ले जाया गया। इस दौरान छात्राओं ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं, रिसर्च सेंटर और पशु चिकित्सा विभागों का भ्रमण कर पशु-पक्षियों से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारियां प्राप्त कीं।

छात्राओं ने किया आनंद और सीख

एक्सपोज़र विजिट के दौरान बालिकाओं ने आपस में हंसी-मजाक करते हुए भ्रमण का भरपूर आनंद लिया। छात्राओं ने संस्थान परिसर में घूमते हुए सेल्फी भी ली और इस यादगार पल को अपने कैमरों में कैद किया। विभाग का उद्देश्य बालिकाओं को भौगोलिक एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना और उन्हें बाहरी दुनिया से परिचित कराना है, ताकि वे स्कूली शिक्षा के साथ-साथ देश-दुनिया के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकें।

वैज्ञानिकों ने दी पशु स्वास्थ्य की जानकारी

संस्थान में छात्राओं को योगा पार्क का भ्रमण कराया गया। इसके अलावा नाभिकीय वैज्ञानिक प्रयोगशाला, केंचुआ पालन केंद्र तथा पशु-पक्षियों को दी जाने वाली वैक्सीन के बारे में जानकारी दी गई। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के सीनियर टेक्निकल ऑफिसर रवि कुमार ने बताया कि पशुओं में कई प्रकार के खतरनाक वायरस पाए जाते हैं और उनसे बचाव के लिए वैक्सीन रिसर्च के आधार पर तैयार की जाती है।

पशु अस्पताल और प्रयोगशालाओं का अवलोकन

छात्राओं ने संस्थान के पशु अस्पताल में भर्ती कुत्ता, बिल्ली, भैंस, बकरी और घोड़े जैसे जानवरों को करीब से देखा और उनके उपचार की प्रक्रिया के बारे में जाना। इसके साथ ही पशु चिकित्सा विज्ञान अनुभाग, रिसर्च सेंटर और पशु शरीर रचना अनुभाग में पशुओं की आंतरिक संरचना के मॉडल भी देखे।

म्यूजियम और वन्य जीवों के बारे में मिली जानकारी

इसके बाद छात्राओं को प्रयोगशाला, वधुशाला, नेशनल एनिमल साइंस सेंटर, कृषि विज्ञान केंद्र, जैविक उत्पाद विभाग तथा योगा पार्क का भ्रमण कराया गया। वन्य जीव अनुभाग में छात्राओं ने बारहसिंगा और हिरन को करीब से देखा। संस्थान के फहीम अंसारी ने म्यूजियम में मोर, कछुआ और शुतुरमुर्ग जैसे पक्षियों के बारे में जानकारी दी और बताया कि विभिन्न पशु-पक्षियों के साथ किस प्रकार व्यवहार करना चाहिए।

प्रतियोगिता विजेता छात्र भी हुए शामिल

अमरिया विकासखंड के विभिन्न परिषदीय स्कूलों में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को भी इस विजिट में शामिल किया गया।

ये रहे मौजूद

एक्सपोज़र विजिट में जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, के.के. सागर, के.के. सिंह, स्पेशल एजुकेटर संजीव मिश्रा, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन शीतल, बबीता, निशा, अनामिका, सुजाता, गीता, प्रेमलता, बेबी बानो, रसोइया जेबेलाल, कुसुम, सुमित्रा, किरन सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।


Share Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *